श्री लक्ष्मी जी आरती – ॐ जय लक्ष्मी माता

ॐ जय लक्ष्मी माता Laxmi Mata Aarti Lyrics by Alka Yagnik Om Jai Laxmi Mata (ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता)

श्री लक्ष्मी जी आरती हिंदी लिरिक्स

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,
हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता..।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता..॥
ॐ जय लक्ष्मी माता..॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता..॥
ॐ जय लक्ष्मी माता..॥

 

श्री लक्ष्मी जी आरती 

 

ये भी पढ़ें

close